![]() |
गृह मंत्री अमित शाह ने फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइकर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया |
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइकर रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा, "75 बाइक पर 120 राइडर जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं, 75 दिन के भ्रमण के लिए निकलेंगे और 6 अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं सहित 34 राज्य को छुएंगे।" यह रैली 250 से ज़्यादा ज़िलों का भ्रमण करेगी। रैली 75 दिनों में 18,000 किलोमीटर का सफर करके देश के 75 महत्वपूर्ण स्थान पर आज़ादी के अमृत महोत्सव का प्रचार करेगी और वापस दिल्ली लौटेगी।